महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 अगस्त। क्षेत्र में कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने प्रदेश सरकार पर यूरिया की भारी कमी और कालाबाजारी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शासन की विफलता और लापरवाही के कारण किसान लाचार होकर कालाबाजारियों के हाथों शोषण का शिकार हो रहे हैं।
यूरिया की सरकारी कीमत 266 रुपये प्रति बोरी होने के बावजूद, किसानों को इसे 800 से 1000 रुपये तक में खरीदना पड़ रहा है, जो कि 300त्न से अधिक मुनाफाखोरी का स्पष्ट उदाहरण है। श्री यादव ने अपने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे च्धान का कटोराज् कहा जाता है, आज खाद की कृत्रिम कमी के कारण संकट में है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश का पेट भरते हैं, लेकिन सरकार उनकी मूलभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रही। पिथौरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह से शाम तक सरकारी सहकारी समितियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन देखा जा रहा है किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। यह न केवल किसानों का अपमान है, बल्कि उनकी मेहनत और फसलों के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने आगे कहा-धान की रोपाई अपने चरम पर है, और इस समय यूरिया की कमी फसलों को पीला कर रही है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए कर्ज लेकर कालाबाजार से महंगे दामों पर यूरिया खरीद रहे हैं। यह स्थिति शर्मनाक है। सरकार का दावा है कि खाद का पर्याप्त स्टॉक है, तो किसान यूरिया के लिए क्यों भटक रहे हैं?
उन्होंने सरकार पर कालाबाजारी को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा-कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। तस्कर खुलेआम यूरिया को 800 रुपये तक में बेच रहे हैं, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कुछ जगहों पर तो किसानों को यूरिया के साथ अनावश्यक दवाइयाँ थमाया जा रहा है
सरकार को तत्काल यूरिया की आपूर्ति बढ़ानी चाहिए और कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई हो।सहकारी समितियों और दुकानों की नियमित निगरानी की जाए।
किसानों को सस्ती दर पर समयबद्ध तरीके से यूरिया उपलब्ध कराया जाए। यादव ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लडऩे की अपील की और कहा-कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द ही इस संकट का समाधान नहीं किया, तो हम सडक़ों पर उतरकर किसानों की आवाज को और बुलंद करेंगे।