महासमुन्द

मंत्री गजेंद्र यादव ने बारनवापारा में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
30-Aug-2025 3:34 PM
मंत्री गजेंद्र यादव ने बारनवापारा में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 अगस्त। बार के हमारे प्रिय रामचरण यादव के आमंत्रण पर श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाने मैं मंगलवार को रायपुर से निकलने ही वाला था, तभी मुझे राज्यपाल का पत्र मिला कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेना है। मुझे लगा कि बनदुर्गा, तुरतुरिया दाई एवं भगवान कृष्ण की कृपा हुई और मुझे मंत्री बन कर ही अपने ईस्ट देवी देवताओं के दर्शन के लिए बारनवापारा जाना है और मंै सबसे पहले आज यहां पहुच गया।

उक्त उद्गार बारनवापारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मां बनदुर्गा के दर्शन पूजन के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम में सैकड़ों वनवासियों को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने व्यक्त किये। छत्तीसगढ़ मंत्रीमण्डल में शपथ लेने के बाद श्री यादव मंत्री बनने के पूर्व ही निर्धारित कार्यक्रम में बारनवापारा पहुंचे थे।

निर्धारित समय से कोई 4 घण्टे देर से पहुचे कैबिनेट मंत्री श्री यादव के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवम जनप्रतिनिधि एकत्र थे। स्वागत के दौरान श्री यादव ग्रामीणों से आत्मीयत से मुलाकात कर सभी का हालचाल जानते रहे।

मटकीफोड़ कार्यक्रम के पूर्व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वे 19 अगस्त को यहां के कार्यक्रम में आने वाले थे परन्तु मुझे मां बन दुर्गा, तुरतुरिया माता एवं बड़ा देव का आशीर्वाद मिला और 19 को ही मुझे मन्त्रिण्डल में शपथ के लिए आमंत्रण मिला जिसके कारण मैं उस दिन नही आ पाया, परन्तु आज शपथ के बाद मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करते ही मैं यहां पहुचा और सबसे पहले अपने ईस्ट देवी देवताओं के दर्शन कर आपके बीच पहुंचा हूं।

घोषणाओं की झड़ी लगा दी मंत्री ने

अपने सम्बोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने सबसे पहले बार पहुंच मार्ग को संज्ञान में लेते हुए वन अफसरों से बात की और बारिस समाप्त होते ही मुरुम की शानदार सडक़ बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पिथौरा कसडोल मार्ग में बड़े बड़े गड्ढो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग की क्लास लगाई।उन्हें सख्ती से निर्देशित किया कि तत्काल पिथौरा से कसडोल तक मार्ग का डामरीकरण करने के लिए प्रस्ताव एवम प्राक्कलन तैयार कर भेजे।बार वन क्षेत्र के ग्रामो के ग्रामीणों को अंधेरे में रहते देख उन्होंने जंगल छोड़ कर ग्रामों में विद्युतीकरण के लिए वन विभाग को अनापत्ति देने के निर्देश के साथ काहा कि वन के अंदर बसे ग्रामों में सरकार द्वारा सभी घरों में सोलर लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी जिससे ग्राम के बच्चे पढ़ लिख सके।क्षेत्र में यादव समाज का कोई भवन नही होने से अब श्री यादव ने एक यादव भवन बनाने की घोषणा भी की। श्री यादव ने सबसे बड़ी घोषणा तेंदूपत्ता संग्रहन केंद्र खोलने की की है।श्री यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अभ्यारण्य की सीमा में ही तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र स्थापित किया जाएगा जिससे ग्रामीण अपनी जीविका चला सके।

मंत्री ने फोड़ी दही हांडी

प्रदेश के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बार के सैकड़ो ग्रामीणों की मांग पर कृष्ण बन कर दही हांडी फोड़ी।कोई आधा घण्टे तक मंत्री ग्रामीणों के बीच जन्माष्टमी मनाते मौज मस्ती करते दिखे।उनकी सादगी से ग्रामीण काफी प्रभावित दिखाई दिए। कार्यक्रम में मुख्यत:पुर्व जनपद अध्यक्ष कसडोल रामचरण यादव, अमर ध्वज यादव, बेनुराम यादव,जनपद उपाध्यक्ष देवानन्द नायक,ग्राम सरपंच भुवन यादव,मण्डल अध्यक्ष कटगी अजीव जायसवाल, नगर पंचायत कसडोल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, संपत ठाकुर, सुदामा यादव, खिलावन यादव, रमेश भोई, गोलू ठाकुर, ईश्वर पटेल, दिलहरण जायसवाल, मुड़पार सरपंच खेमराज ठाकुर, संतोष ठाकुर एवम मोहन नेताम सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवम वनवासी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट