महासमुन्द
उपसरपंच ने 5 फीसदी कमीशन मांगा था जिसे सचिव ने ठुकरा दिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 अगस्त। विकासखण्ड के ग्राम किशनपुर के सचिव के विरुद्ध उपसरपंच द्वारा की गई शिकायत का खंडन करते हुए ग्राम सरपंच एवम ग्रामीण विकास समिति द्वारा खण्डन करते हुए उपसरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने ज्ञापन सीईओ पिथौरा को सौंपा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम किशनपुर में हालिया चुनाव के बाद नवनिर्वाचित उपसरपंच द्वारा पंचायत की बैठक में विकास कार्यो हेतु पंचायत को मिलने वाली राशि पर बकायदा 5 त्न कमीशन की मांग कर दी। उपसरपंच की मांग सभी पंच सरपंच के साथ सचिव ने भी ठुकरा दी। इसके बाद उपसरपंच द्वारा एक कोरे कागज में कुछ ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवा कर सचिव को हटाने की मांग स्थानीय सीईओ से कर दी। शिकायत जांच के दौरान ग्रामीण उक्त शिकायत के सम्बंध में अनजान थे।
लिहाजा उक्त मामले में एक ग्रामसभा की बैठक बुलाकर इसमें भी सचिव के विरुद्ध उपसरपंच की शिकायत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अब प्रस्ताव के साथ पहले शिकायत में हस्ताक्षर करने वाले ग्रामीणों ने ही अपने हस्ताक्षर को धोखे से कराए गए बताया है। ज्ञात ही कि जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत किशनपुर में स्थायी सचिव के रूप में पुनीत सिन्हा की पदस्थापना हेतु 26 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा प्रस्ताव पारित किया गया है। वहीं लगभग 200 समाज प्रमुखों,पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने 8 पेज पर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्यकार्य अधिकारी को सौंपा है ।
36 कुल समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरिहा उपाध्यक्ष बलभद्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि संजय बरिहा ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौंपे गए आवेदन पत्र में बताया कि पुनीत सिन्हा लगभग तीन वर्षों से ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं उनके पदस्थ होने से ग्राम विकास के कार्यों को गति प्राप्त हुआ एवं ग्राम पंचायत में अनेकों विकास कार्य हुआ है। वरिष्ठ एवं अनुभवी होने के कारण शासन के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां रखते हैं और उनका लाभ ग्रामीणों को हमेशा प्राप्त होता है, उनके कार्यों से ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं ग्रामीण जन पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं।
श्री सिन्हा को पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत किशनपुर में सचिव के रूप में पदस्थ करने की माँग करने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत किशनपुर के सरपंच रिबिकान्ति बरिहा, ग्राम पटेल गौरहरी प्रधान,पूर्व सरपंच आनंदराम खुटे, सुरीत कैवर्त, 36कुल समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरिहा, उपाध्यक्ष बलभद्र साहू, सचिव दिलकुमार बांक, बिंझवार समाज जनेक बरिहा, सोनझोलिया समाज जोगलाल बरिहा, यादव समाज घनश्याम यादव, गोंड समाज सुमित सिदार, केंवट समाज रामलाल कैवर्त, संवरा समाज नंदलाल मांझी, कुम्हार समाज नारायण राणा, लोहार समाज कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कलार समाज रामवतार सिन्हा, सतनामी समाज चेतन मिरी, घसिया समाज प्रितराम बंछोर, कोड़ा समाज मेनू , तेली समाज खधु साहू, बिंझवार समाज पूर्व अध्यक्ष धनसिंग बरिहा,पंचायत पदाधिकारियों में जयलाल बरिहा, खीर सागर कश्यप, रजनी बंछोर,केवराबाई,फूलबाई, कलावती, चंद्रकला, प्रमोद बरिहा, कार्तिक यादव,शारदा साहु सहित 8 पेज पर लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर माँग किये हैं।