महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबहारा खल्लारी, 26 अगस्त। खल्लारी विधायक कार्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र भागीदारी की।
यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के जितने भी बड़े नेता बने हैं, उनकी शुरुआत छात्र राजनीति और एनएसयूआई से हुई है। एनएसयूआई युवाओं के लिए नेतृत्व की पहली सीढ़ी है। छात्रों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए काम करना ही सच्चा जनसेवा है। जब एनएसयूआई कार्यकर्ता इस सोच के साथ काम करेंगे तभी संगठन मज़बूत होगा और छात्रहित सुरक्षित रहेंगे।
बैठक के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया।