महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 26 अगस्त। प्रदेश के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास में सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। श्री यादव भाजपा नेता श्री अग्रवाल के निवास में कोई आधा घंटा रुके।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में शामिल होने बारनवापारा जाते समय प्रदेश के शिक्षा मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास पहुचे। यहां पूर्व से उपस्थित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता पहुंचे थे। सभी ने शिक्षा मंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू भी थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षा का स्तर और बढ़ाने की बात कही।
श्री यादव से मिलने दर्जनों शिक्षक श्री अग्रवाल निवास पहुचे थे।इनमें शिक्षक संघ के प्रदेश स्तर के नेता सुधीर प्रधान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। वहीं स्थानीय स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवम स्काउट शिक्षक रामकुमार नायक द्वारा मंत्री को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान न प अध्यक्ष देवसिंह निषाद एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी द्वारा स्थानीय आत्मानन्द स्कूल में बाउंड्री वाल की मांग की।