महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अगस्त। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर जिला संयोजक टेकराम सेन के नेतृत्व में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला भर के कर्मचारी अधिकारियों ने लोहिया चौक महासमुंद में जंगी प्रदर्शन करते हुए सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मुख्य सचिव छग शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर महासमुंद को सौंपा गया। उक्त ज्ञापन को डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह ध्रुव ने प्राप्त किया।
सभा को संबोधित करते हुये जिला संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश भर के कर्मचारी अधिकारियों को अपनी जायज एवं प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सडक़ पर उतरना पड़ रहा है जो अत्यंत ही खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि मांगें पूर्ण नहीं होने पर अविलंब प्रांतीय इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की रुपरेखा तय की जायेगी।
एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में फेडरेशन के पदाधिकारी प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, अशोक गिरि गोस्वामी, राजेश शर्मा, चिन्ताराम साहू, चमन चंद्राकर, दिलीप तिवारी, ओमनारायण शर्मा, सतीश नायर, मनीष ठाकुर, भैयाराम चंद्राकर, अनिल पटेल, पुरुषोत्तम छत्तीसगढिय़ा, उमेश दीक्षित, अविनाश लाल, राजेश सोनी, संदीप चंद्राकर, कमलेश ध्रुव, एसपी ध्रुव, ईश्वर चंद्राकर, सिराज बक्स, सुरेश पटेल, उमेश साहू, दीपक तिवारी,श्री लहरे, चन्द्रभान साहू, भीमसेन चंद्राकर, रोहिणी देवांगन, चन्द्रहास पात्र, रामगोपाल खुंटे, मिलाप यादव, शैलेन्द्र सोनी, मुकेश साहू, संदीप तिवारी, शिव साहू, तृप्ति साहू, राजेश कौशिक, किशोर रथ, कमला तांडी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कर्मचारी अधिकारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी ने एक स्वर में आव्हान किया कि सरकार अविलंब कर्मचारी अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान करें अन्यथा आंदोलन और भी उग्र होगा। इस अवसर पर तृतीय वर्ग, प्रदेश तृतीय वर्ग, छग शिक्षक संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, वाहन चालक संघ, नगर पालिका नगर निगम कर्मचारी संघ, पशु चिकित्सा, अजाक्स, अपाक्स, राजस्व पटवारी संघ, छग शिक्षक फेडरेशन, वन कर्मचारी संघ, लिपिक वर्ग, प्रदेश लिपिक वर्ग, आयुर्वेद अधिकारी संघ, नर्सेस, अभियांत्रिकी, एचआरओ छग आयुष कर्मचारी विकास संघ, स्वास्थ्य बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, एनएचएम पेंशनर्स एसोसियेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, अनियमित कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, जनपद, जिला पंचायत, करारोपण अधिकारी संघ, पंचायत सचिव सहित सभी मान्यता प्राप्त संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा नियुक्ति के विरोध में पुतला दहन में एनएचएम साथियों का फेडरेशन ने साथ दिया और शहर के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा-झपटी भी हुई। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद्राकर,सिराज बक्स एवं आभार प्रदर्शन फेडरेशन की ओर से दीपक तिवारी ने किया। इस दौरान साहित्यकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने अपनी कविताओं का पाठ भी किया। फेडरेशन की ओर से उक्त जानकारी देते हुय दिलीप तिवारी, चिन्ताराम साहू, उमेश साहू एवं अविनाश लाल ने बताया कि जिले भर से लगभग 1500 कर्मचारी अधिकारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया।