महासमुन्द
मारपीट
23-Aug-2025 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23अगस्त। बागबाहरा वार्ड नं.14 पोटरपारा निवासी एक महिला ने पुलिस में मारपीट की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थिया प्रियंका महानंद ने पुलिस को बताया है कि वह नगर पालिका में सफाई मित्र का काम करती है। 21 अगस्त को शाम 4 बजे वह अपन घर पर थी तभी बाहर हो रहे गाली-गलौच को सुनकर काली मंदिर के पास जाकर देखा तो उसके पति कुमुद रंजन महानंद को ओमसागर नाम का युवक किसी बात को लेकर अश्लील गाली दे रहा था। जिसे मना करने पर ओमसागर ने तू कौन होती है मुझे बोलने वाला कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके पति को डंडे से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे