महासमुन्द

इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने दल हरियाणा रवाना
22-Aug-2025 4:04 PM
इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने दल हरियाणा रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,22अगस्त। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा के रेडक्रॉस प्रभारी जी एन बुड़ेक के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स धनेश लहरे एवं जयप्रकाश नेताम गुरुवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप 22 से 28 अगस्त में भाग लेने हेतु कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए रवाना हुए।

यह शिविर पंजाबी धर्मशाला, ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित है। प्रस्थान से पूर्व दोनों वालिंटियर्स ने कार्यालय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद में जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी तथा कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डा. अशोक गिरि गोस्वामी ने उन्हें सफल एवं सुखद प्रशिक्षण यात्रा की शुभकामनाएं दीं। आज 22 से 28 अगस्त 2025 तक आयोजित इस शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस की 24 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। इसमें दो काउंसलर एवं विभिन्न जिलों से आए यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स सम्मिलित हैं। काउंसलर्स बालाराम साहू और आकाश गिरी गोस्वामी के संरक्षण में वालिंटियर्स सुकलाल सलाम, रितेश बेहरा, बिरेन्द्र कुमार शोरी, सचिन कुमार, नीतिश त्रिपाठी, रमेश कुमार, कुणाल देवांगन, लक्ष्य कुमार साहू, नीजू दास, राजेश बख्शी, करमा सन्यासी, मिथलेश्वर, अशोक कुमार, रोहित सिंह, धनेश लहरे, निरंजन निषाद, जयप्रकाश नेताम, योगेश सिंह ठाकुर,संदीप, सीमांत कुमार, अनुराग जैन एवं अभय कुमार शामिल हैं।


अन्य पोस्ट