महासमुन्द

एनएसयूआई युवाओं के लिए की पहली सीढ़ी-द्वारिकाधीश
22-Aug-2025 4:02 PM
एनएसयूआई युवाओं के लिए  की पहली सीढ़ी-द्वारिकाधीश

विधायक कार्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बागबाहरा, 22 अगस्त । खल्लारी विधायक कार्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र भागीदारी की।

सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

बैठक में  विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा -देश और प्रदेश के जितने भी बड़े नेता बने हैं, उनकी शुरुआत छात्र राजनीति और एनएसयूआई से हुई है। एनएसयूआई युवाओं के लिए नेतृत्व की पहली सीढ़ी है। छात्रों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए काम करना ही सच्चा जनसेवा है। जब एनएसयूआई कार्यकर्ता इस सोच के साथ काम करेंगे, तभी संगठन मज़बूत होगा और छात्रहित सुरक्षित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र ठाकुर (कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष), ताम्रध्वज बघेल (युवा कांग्रेस अध्यक्ष, खल्लारी विधानसभा), दुर्गा सागर (महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष), खोमेश साहू, लोकेश दीवान, सोमनारायण साहू, शुभम चंद्राकर, चैयान कुमार कौशिक, शैलेश साहू, लोकेश उइके सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं छात्र नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट