महासमुन्द

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल महासमुंद में एक पेड़ मां के नाम पर वृहद वृक्षारोपण
22-Aug-2025 3:32 PM
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल महासमुंद में  एक पेड़ मां के नाम पर वृहद वृक्षारोपण

6 प्रजातियों के 70 पौधे लगाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल महासमुंद में कल 21 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव शामिल हुये। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,नवीन मार्कंडेय, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर,येतराम साहू,जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, सतपाल सिंह पाली, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, आनंद साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर अटल विहार योजनांतर्गत निर्मित कॉलोनी ईडब्ल्यूएस परिसर हाउसिंग बोर्ड मचेवा में एक पेड़ माँं के नाम पर पौधा रोपण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के निवासी भी मौजूद रहे।

          कल सभी ने मिलकर 06 प्रजातियों के 70 पौधों का रोपण किया। इन वृक्षों में कल्पतरू, गुलमोहर,आंवला, सिंदूर, पुत्र जीवा एवं जामुन जैसे अलग-अलग किस्म के फलदार एवं छायादार पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह एक महत्वपूर्ण योजना है। एक पेड़ मां के नाम के तहत हम पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से बीस हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य लेकर पौधों का रोपण कर रहे हंै।

          कहा कि इसी तरह महासमुंद में भी कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया है। इससे एक अच्छा वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि पहले जो छत्तीसगढ़ में बिल्डिंगें बनी थी, वह हाई रेस बिल्डिंग बनाई गयी थी। जो फ्लैट के रूप में थी। इसका चलन कम था।

 स्वतंत्र मकान तो बिक गए। लेकिन ऐसे करीब पौने 03 हजार मकान नहीं बिक पाए थे। जिसे अब हमारी सरकार ने करीब 60 प्रतिशत मकानों का विक्रय किया है और हमने 04 महीने में लगभग 168 करोड का राजस्व प्राप्त किया है। जगह चयन को लेकर भी कुछ दिक्कतें हुई थीं। शेष बचे 40 मकानों को भी जल्द विक्रय किया जावेगा।                          उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड रिडेव्हलपमेंट प्लान के तहत छत्तीसगढ़ में नई कार्य योजना लेकर आ रही है। प्रदेशभर में 09 ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं जिनमें से एक प्रोजेक्ट महासमुंद जिले का नाम भी शामिल है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट