महासमुन्द

ऑल इंडिया योगासन चैंपियनशिप में भरत, चिन्मय, देवेंद्र ने जीते पदक
21-Aug-2025 4:25 PM
ऑल इंडिया योगासन चैंपियनशिप में भरत, चिन्मय, देवेंद्र ने जीते पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21अगस्त। चौथा ऑल इंडिया हठ योग योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 10 अगस्त तक कोविलपट्टी तमिलनाडु में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए भरत साहू, चिन्मय साहू, भामिनी साहू, देवेन्द्र कुमार दीवान व प्रशिक्षक डॉ.चमन लाल साहू शामिल रहे।

चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 17 से 20 वर्ष आयु वर्ग में भरत साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू ग्राम गांजर बागबाहरा ने रजत पदक जीता। 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग में देवेन्द्र कुमार दीवान पिता टीकम सिंह दीवान ग्राम खल्लारी ने रजत पदक जीता। 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग में चिन्मय साहू पिता चन्द्रशेखर साहू ग्राम गांजर ने कांस्य पदक जीता।

चैंपियनशिप में पदक जीतने पर येतराम साहू जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण पटेल अध्यक्ष जिला योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन महासमुंद,सचिव गणेश कोसरे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सेवन दास मानिकपुरी, कामता साहू, हिरेंद्र देवांगन, डॉ सुनील कुमार भोई, सत्य नारायण, दुर्गा, इंद्राणी भास्कर, पूनम पटले, संदीप पटले, वैशाली ठाकुर, प्रभा साहू, गायत्री, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तोरण यादव एवं पालकों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट