महासमुन्द

ओडिशा से महासमुंद होते एमपी ले जा रहे थे गांजा,
21-Aug-2025 4:22 PM
ओडिशा से महासमुंद होते एमपी ले जा रहे थे गांजा,

2 तस्कर पकड़ाए

महासमुंद,21अगस्त। बागबाहरा पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा है। तस्करों ने बताया कि वे ओडिशा से उक्त गांजा को मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकिल भी जब्त किया है।

पुुलिस के अनुसार 19 अगस्त को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से गांजा का परिवहन कर रहे हैं। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर एनएच-353 गुरुदेव धर्मकांटा के पास घेराबंदी कर आरोपियों का इंतजार कर रहे थे। तभी काला रंग का पेशन प्रो बिना नंबर मोटर सायकल आते दिखा। जिसमें दो लोग सवार थे। जिन्हें रोककर नाम पता तथा वाहन में रखे बोरी में क्या होना पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ओडि़शा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश ले जाना बताया। पूछताछ में अपना नाम संजय अहाके उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रानीखेड़ा थाना चिचोली जिला बैतूल मप्र तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम परसराम पंद्राम उम्र 56 वर्ष ग्राम रानीखेड़ा थाना चिचोली जिला बैतूल मप्र का होना बताया। बीच में रखे सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को खोलकर देखने पर उसमें 8 किलो गांजा कीमती 1.20 लाख रुपए परिवहन में प्रयुक्त वाहन बिना नंबर पेशन प्रो बाइक कीमती 50 हजार, एक मोबाइल कीमती 5 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 1.75 लाख रुपए को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट