महासमुन्द

गौवंशी पशुओं की तस्करी करते 3 पकड़ाए
21-Aug-2025 4:09 PM
 गौवंशी पशुओं  की तस्करी करते  3 पकड़ाए

महासमुंद,21अगस्त। गौवंशी पशुओं को क्रूरतापूर्वक छोटा हाथी में भरकर परिवहन कर रहे तीन लोगों को स्थानीय गौ सेवकों ने पकडक़र 19 अगस्त की रात 11 बजे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जय तंबोली ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की रात्रि 10 बजे अपने मित्रों के साथ घूम रहा था तभी रायपुर रोड से बरोडा चौक की ओर एक छोटा हाथी वाहन में गौ वंशों के चिल्लाने की आवाज आई। उक्त गाड़ी को रोककर देखा तो उसमें तिरपाल के अंदर 7 नग गौवंश जिसमें 3 बछड़ा तथा 4 बछिया क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था।

 पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम बलराम साहू निवासी अछोला तथा बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीलकमल साहू निवासी अछोला, उसके बाजू में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम जगमोहन यादव निवासी अछोला बताया। युवकों ने पकडक़र तीनों को  कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।


अन्य पोस्ट