महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 अगस्त। ग्राम बोडरी दादर निवासी कमलाबाई सांखला पत्नी स्वर्गीय विजयलाल सांखला (91) के परिजनों ने बुधवार को उनके मरणोपरांत नेत्रदान किया। रायपुर से पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से डॉ. अनिल गौरिया के नेतृत्व में एक टीम ने बागबाहरा पहुंच कर मृतिका के दोनों नेत्र सुरक्षित निकाल कर ले गए।
मृतिका कमला बाई के परिजनों में पारस सांखला ने बताया कि 20 अगस्त की दोपहर दो बजे उनकी बड़ी मां का निधन हो गया है। स्व. कमला बाई बोडरीदादर निवासी जसराज ठाकुरचंद सांखला की भाभी एवं महासमुंद निवासी तिलोकचंद, बाग़बाहरा निवासी स्वर्गीय प्रकाशचंद, हेमंतकुमार महावीरचंद की माता एवं रमेशकुमार गेंदमल राजकुमार गौतमचंद एवं उनकी बड़ी माँ थी। अंतिम संस्कार बागबाहरा मुक्तिधाम में किया गया।
परिजनों ने नेत्रदान की मंशा पूरी की
मृतका कमला बाई की मौत पश्चात अपनी रोशनी छोड़ गई। परिजनों ने कमलाबाई का दोनों नेत्रदान किया।