महासमुन्द
किसान के घर से सागौन चिरान जब्त
20-Aug-2025 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 20 अगस्त। रविवार को वन विभाग ने लोहरिन डोंगरी ग्राम से एक किसान के यहां अवैध रूप से रखी 90 नग सागौन चिरान लकड़ी जब्त की है। लकड़ी की अनुमानित लागत करीब 40 हजार आंकी जा रही है।
वनअधिकारी पिथौरा सालिकराम डड़सेना के नेतृत्व में सांकरा परिवृत्त के ग्राम लोहरीनडोंगरी के धर्नुजय पटेल के घर में छिपाकर रखे सागौन चिरान 90 नग =0.473 घमी की लकड़ी को संयुक्त वनमंडलाधिकारी पिथौरा के निर्देशन में सर्च वारंट के द्वारा जब्ती की गई। आरोपी के पास जब्त लकड़ी का कोई भी दस्तावेज कागजात नहीं था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे