महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। एक विज्ञप्ति जारी कर डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय ने बताया कि एसबीआई क्लर्क 2024, छत्तीसगढ़ नगर सेना 2024 के फाइनल नतीजे घोषित हुए हैं। जिसमें नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के कुल 14 अभ्यर्थियों का विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर चयन हुआ है।
हर्ष देवांगन का चयन एसबीआई क्लर्क के पद, पूजा गिलहरे, लक्ष्मी पटेल, रितु चंद्राकर, डिगेश्वरी यादव, चांदनी तांडे, आरती लहरे, सुरेखा ध्रुव, रीना ठाकुर, सोनल धीवर, दिनेश्वरी ध्रुव, हितेश ध्रुव, दीपा बरिहा, नीरा देवांगन का चयन नगर सेना के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, हेमंत रमेश नंदनवार सीईओ जिला पंचायत महासमुंद, रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद व सदस्य सचिव नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय एमजी सतीश नायर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।