महासमुन्द

बस ने ट्रक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
20-Aug-2025 3:35 PM
बस ने ट्रक को मारी टक्कर,  बाल-बाल बचे यात्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर  कल सुबह रायपुर से सरायपाली आ रही रॉयल बस ने आगे चल रही ट्रक को भगतदेवरी तुलसी ढाबा के पास ठोकर मार दी। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त होकर साइड में जा घुसी। बस में सवार 17 यात्री बाल-बाल बचे। किसी भी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही सांकरा थाना प्रभारी अपने स्टॉफ  के साथ पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से सरायपाली चलने वाली रॉयल कंपनी की लग्जरी बस रायपुर से रवाना होकर सरायपाली जा रही थी। इसी बीच ग्राम भगतदेवरी तुलसी ढाबा के पास जल्दी जाने के चक्कर में एक आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक करते चालक ने ठोकर मार दी। जिससे ट्रक ड्राइवर घबराकर ट्रक सडक़ किनारे लगा दिया। वहीं टक्कर मारने से बस दुर्घटनाग्रस्त होते हुए सडक़ के किनारे जा घुसी। बस में लगभग 17 यात्री सवार थे। किसी को चोट नहीं लगी है। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बाद में घटना की जानकारी सांकरा पुलिस थाने को दी गई।  घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। बस में सवार सभी यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से उतार कर अन्य बस से सरायपाली रवाना किया गया।

चूंकि बस ड्राइवर की गलती थी, इसलिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हुए ट्रक को आगे जाने दिया गया। इस दुर्घटना में भले ही किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।


अन्य पोस्ट