महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अगस्त। जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम कॉलेज स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में महाविद्यालय की संस्था प्रमुख प्राचार्य डा. अनुसूया अग्रवाल के मार्गदर्शन में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त को महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 5 में सरस्वती पूजन से हुआ। डा. श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथाएं शिक्षा के वातावरण को दूषित करती हैं और इन्हें रोकना हम सब की जिम्मेदारी हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर ने एन्टी रैगिंग के कानून और दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंटी रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और इसके प्रति हर छात्रों को सजग रहना चाहिए।
इसके उपरांत एंटी रैगिंग दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाषण कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कशिश चंद्राकर ने प्रथम स्थान, निहारिका देवांगन बीएससी फस्र्ट सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान व निखिल कुमार बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 13 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के कुल 6 ग्रुप ने एंटी रैगिंग थीम पर रंगोली बनाया। जिसमें तोशिका सिन्हा बीए ग्रुप ने प्रथम, कशिश चंद्राकर बीकॉम ग्रुप ने द्वितीय तथा जिज्ञासा चंद्राकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी कड़ी में 14 अगस्त को नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर रितु साहू बीए तृतीय, कशिश चंद्राकर बीकॉम फस्र्ट सेमेस्टर द्वितीय, हर्षिता खेस बीकॉम अंतिम वर्ष तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह कल 18 अगस्त को महाविद्यालय में एंटी रैगिंग पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रितु साहू बीए फाइनल ने प्रथम स्थान, कशिश चंद्राकर बीकॉम फस्र्ट सेमेस्टर ने द्वितीय व हर्षिका लालवानी बीकॉम थर्ड सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस सप्ताह को एंटी रैगिंग सप्ताह के रूप में सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए संस्था प्रमुख ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व विजेता छात्र.छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक रवि देवांगन, कॉमर्स संकाय के सहायक प्राध्यापक तरुण कुमार बांधे, अतिथि व्याख्याता डॉ.ग्लैडिस एस मैथ्यू समाजशास्त्र, हरिशंकर नाथ राजनीति विज्ञान, मुकेश सिन्हा कंप्यूटर एप्लीकेशन, माधुरी दीवान वाणिज्य, आलोक त्रिलोक हिरवानी कंप्यूटर साइंस, चित्रेश बरेठ रसायन शास्त्र, संजय कुमार अंग्रेजी, खुशबू सिन्हा ग्रंथपाल, शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन,जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन,नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।