महासमुन्द
महासमुंद,19अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के प्राचार्य करूणा दुबे ने जानकारी दी है कि 14अगस्त को पं.रविशंकर शुक्ल विवि.रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्वाध्यायी प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए अकादमिक कैलेण्डर 2025 जारी कर दिया है। जिसमें बीए,बीएससी,बीकॉम, बीसीए, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के विद्यार्थी 31 अगस्त 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्राइवेट विद्यार्थी कैलेण्डर के के अनुसार स्वाध्यायी विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन आवेदन की हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में 1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि तक स्वाध्यायी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आवेदन फार्म की हार्डकॉपी जमा नहीं करने की स्थिति में छात्र का पंजीयन निरस्त कर दिया जावेगा।
स्वाध्यायी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध चयन विद्यार्थियों से सहमति उपरांत आबंटन तथा ऑनलाईन वेरिफ ाई करने की तिथि 05 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक रखी गई है। समस्त स्वाध्यायी विद्यार्थी को आईडी बनाना अनिवार्य है। तत्पश्चात् ही पंजीयन फार्म भर सकेंगे। एनईपी प्रभारी डॉ.ई.पी. चेलक ने जानकारी दी है। उक्त कैलेण्डर को महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है एवं वेबसाइट में भी अपलोड कर दिया गया है विद्यार्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं।