महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अगस्त। गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माखन पटेल पार्षद वार्ड नंबर 10, द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के साथ हुई। अनुज सोना के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत हर कर्म अपना करेंगे की प्रस्तुति से देशभक्तिपूर्ण माहौल बना दियाए मनीषा निर्मलकर के निर्देशन में सुनो गौर से गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
हायर सेक्शन के सुजीत थापा ने लहरा दो गीत पर कल्पना एवं ग्रुप वैष्णवी एवं ग्रुप ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किया। शाला नायक विवेक पटेल तथा शाला नायिका इशरत बानो ने भाषण प्रस्तुत किया और देश की आज़ादी एवं अक्षुण्णता को बनाए रखने का संकल्प लिया और शहनाज़ व भारती ने भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
मुख्य अतिथि माखन पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी आज़ादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही है। हमें हमेशा उनकी महान कुर्बानियों को स्मरण करना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता और एकता के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा दी। डॉली शर्मा ने इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्त देश बनाने हेतु शपथ ग्रहण करवाया एवं मंच संचालन किया।