महासमुन्द

दुर्घटना में मृतक के परिजन को दो लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत
19-Aug-2025 3:59 PM
दुर्घटना में मृतक के परिजन को दो लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19अगस्त। दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में मृतक के परिजन को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें बालसी केन्द्रीय विद्यालय के पास सरायपाली में टक्कर मारकर भागने मोटरयान सडक़ दुर्घटना में विरेन्द्र नगर सरायपाली निवासी गुरूमुख सिंह सलूजा की मृत्यु हो गई थी। अपहानि के कारण मृतक के विधिक प्रतिनिधि एवं पत्नी रजिन्दर कौर सलूजा को दो लाख रुपए की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट