महासमुन्द

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने घेरा बुंदेली चौकी
19-Aug-2025 3:45 PM
अवैध शराब के खिलाफ  महिलाओं ने घेरा बुंदेली चौकी

महासमुंद,19अगस्त। अवैध शराब के खिलाफ  महिलाओं ने कल बुंदेली चौकी का घेराव कर दिया।

हंगामा करते ग्रामीणों का कहना थाकि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर महुआ शराब बेची जाती है। ग्राम पंचायत चूहिया एवं आश्रित पंचायत फिरगी के ग्रामीणों ने कल बुंदेली पुलिस चौकी का घेराव करते कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है जिसके चलते आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों समेत लगभग 500 ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया।

गांव वालों मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा शराब बेचने के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गांव वालों का आरोप है कि वह स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को 20 रुपए और 10 रुपए में महुआ शराब पीने के लिए देती है। इसकी शिकायत गांवों वालों ने जिला कलेक्टर से की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लिहाजा कार्रवाई की मांग करते हुए बुंदेली चौकी का घेराव किया गया है।


अन्य पोस्ट