महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने नागरिकों की सुनी समस्याएं
19-Aug-2025 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड क्रमांक 28 मोहारीभाठा का भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। साथ ही वार्ड में संभावित विकास कार्यों के लिए नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव पर शीघ्र पहल करने की बात कही। भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष को विभिन्न समस्याओं तथा मांगों से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं तथा सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे