महासमुन्द
प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद भी रिपोर्ट उच्च कार्यालय नहीं भेजी गई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अगस्त। मोहगांव में पदस्थ संकुल समन्वयक अन्जय कश्यप पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो जाने के बाबजूद जांचकर्ता अधिकारी विजय लहरे ने अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन उच्च कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया है। जांचकर्ता अधिकारी अभी महासमुन्द में जिला शिक्षा अधिकारी हंै।
जानकारी के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने 30 मई को जिला शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया था। 25 जुलाई को मोहगांव को जांचकर्ता अधिकारी विजय लहरे जांच में पहुंचे। जांच पूर्ण किया। शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास ने साक्ष्य सहित प्रमाण प्रस्तुत किया। आरोप है कि आज पर्यन्त जांच रिपोर्ट भेजने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। मालूम हो कि अन्जय कश्यप अपने वरिष्ठ अधिकारी बीआरसीसी, बीईओ एवं संभागीय संयुक्त संचालक के प्रति गंभीर टिप्पणी करते हंै, जिसकी पुष्टि हुई है। जांच दौरान यह तथ्य भी समक्ष आया कि अन्जय कश्यप ने अपने विभागीय उच्च अधिकारी को भी झूठी जानकारी देकर व झांसे में लेकर अपने संचयी प्रभाव से दो वार्षिक वेतनवृद्धि जो रोकी गई थी, उसे एक असंचयी प्रभाव से करवाने में सफल हुए हैं। संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव को इस मामले में मोबाइल से सम्पर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया, ना वाटसएप मैसेज का कोई जबाब दिया।