महासमुन्द

वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनी
18-Aug-2025 4:15 PM
वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनी

महासमुंद,18 अगस्त। वीरांगना अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती 16 अगस्त को धूमधाम से मनाई गई। हरदेव लोधी जिला महासमुंद के तत्वावधान में आयोजित ग्राम फुलवारी में वीरांगना अवंती बाई लोधी की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण कर उनके वीर गाथा को यादकर करते हुए जयंती मनाई गई।

जयंती कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई की वीर गाथा को रैली के रूप में ग्राम फुलवारी से प्रारंभ करते हुए, बावनकेरा, छीलपावन, झलप, सरेकेल, तुरेंगा, जोरा, छिन्दौली होते हुए फुलवारी में समापन किया गया। उद्बोधन में शेष राम हरदेव जी पूर्व सलाहकार ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की जीवनी के बारे में बताया है कि  उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ। बाद में रामगढ़ की महारानी के नाम से विख्यात हुई। अपने अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए स्वाधीनता संग्राम सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुई।

 इस मौके पर भुनेश्वर लोधी, हरदेव लोधी, भरत लोधी, हीराराम पनुरिया, कृष्ण कुमार चंदेहे, तुलाराम पनुरिया, अमृत लोधी, हरिहर हरदेव, जगमोहन हरदेव सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट