महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के भैया बहनों ने नगर में भ्रमण कर श्रद्धालुओं द्वारा लगाई गई दही मटकी फोड़ते बढ़ते रहे। विद्यालय के करीर्ब सैकड़ा भर भैया बहन राधा एवं कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मन्नूलाल ठाकुर ने श्रीकृष्ण एवं राम की तुलना करते हुए बच्चों को पर्व पालन के लिए समझाया। श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के गांव गांव में खुल रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से पाश्चात्य संस्कृति तेजी से पनप रही है जो कि हमारे परिवार से लेकर राष्ट्र स्तर तक घातक है। सरस्वती शिशु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को बचाये रखा है। आज विशुद्ध भारतीय निश्चित रूप से अपने बच्चों को संस्कारित देखना चाहते हैं, परन्तु निजी विद्यालयों की चकाचौंध आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिससे हमें बचना होगा ।
कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से बोलते हुए रजिन्दर खनूजा ने कहा कि आज के इस सांस्कृतिक एवम संस्कृति को बचाने प्रयासरत है। विद्यालय में भारतीय सभी पर्व धूमधाम से नगर स्तर पर मना कर अपनी संस्कृति सुरक्षित रखने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं, परन्तु अंग्रेजी स्कूलों की पाश्चात्य संस्कृति अब भारतीय संस्कृति पर भारी पड़ती दिखती है। इसके लिए विद्यालय स्टाफ के साथ समिति एवं पालकों को भी सक्रिय होकर भारतीय संस्कृति बचाने प्रयास करने होंगे,
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कर्मचारी नेता उमेश दीक्षित ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष अतिथि सविता डे द्वारा बच्चों को राधा कृष्ण के रोचक किस्से सुनाए, जिसे बच्चे ध्यान से सुनते रहे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि सविता डे द्वारा बच्चों को राधा कृष्ण के रोचक किस्से सुनाए, जिसे बच्चे ध्यान से सुनते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक खुद ही उठ कर नाचने गाने लगे
विद्यालय परिवार द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। ये कार्यक्रम इतने जीवंत थे कि दर्शक के रूप में उपस्थित पालक भी स्वयम को रोक नहीं पाए और वे भी भजन के साथ सुर मिलाकर गाते और नाचते नजर आए।
कार्यक्रम का संचालन सीताराम पटेल एवम हसीना बुडेक ने किया एवं प्राचार्य गायत्री राजपूत ने आभार व्यक्त किया।