महासमुन्द

गुड शेफर्ड में जन्माष्टमी उत्सव
18-Aug-2025 3:44 PM
गुड शेफर्ड में जन्माष्टमी उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,18 अगस्त। गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों की कहानियाँ प्रस्तुत कीं। प्रेरणा के निर्देशन में वो है अलबेला गीत पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और रंगोली ने पूरे वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक मुस्कान और सुंदर वेशभूषा से सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण परिधान में बच्चों की जोड़ी रही मानो कृष्ण लीलाओं को जीवंत कर दिया हो। भजन, नृत्य-और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना माध्यम से भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।


अन्य पोस्ट