महासमुन्द

पालिका में अध्यक्ष निखिलकांत ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2025 6:57 PM
पालिका में अध्यक्ष निखिलकांत ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 17अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू  ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान नगर पालिका के आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन की स्वच्छता दीदी हेमीन यादव ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत की। दीदी की प्रस्तुति से वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी मंत्रमुग्ध हो गये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त का पर्व उन शहीदों की देन है। जिन्हें आज हम श्रद्धांजलि देकर याद कर रहे हैं। देश के सैनिक जो सरहद पर रहकर हर मुश्किल का सामना कर देश की सेवा कर रहे हैं। यह देश उन्हीं की बदौलत आज सुरक्षित है।

उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, प्रभारी सदस्य गुलशन साहू,ज्योति रिंकू चंद्राकर, सूरज नायक, ईश्वरी भोई, पार्षद सीता टोंडेकर,शुभ्रा मनीष शर्मा, भारती चंद्राकर, माधुरी यदु, प्रीति बादल मक्कड़, धनेश्वरी सोनवानी, भाऊराम साहू, बड़े मुन्ना देवार,धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर,पीयूष अमृत साहू, सुनैना पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक,अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट