महासमुन्द

पेड़ों को राखी बांध संरक्षण का संकल्प
13-Aug-2025 3:44 PM
पेड़ों को राखी बांध संरक्षण का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 अगस्त। बसना में राजस्थान से जयसिंह झिरवाल, महाराष्ट्र से सांवत लिल्हारे, राजनांदगांव से बेदराम ओटी, जशपुर से सुनील केरकेट्टा, बस्तर से युधिष्ठिर साहू, कांकेर से ओमप्रकाश साहू ने योगेश कुमार बढ़ाई का मार्गदर्शन पाकर पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।

योगेश कुमार बढ़ाई ने अन्य राज्यों में भी वृक्षारोपण और संरक्षण की इस अनूठी पहल ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया।

इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक पर्व रक्षाबंधन को पर्यावरण सुरक्षा का प्रतीक बनाकर समाज में हरियाली की जिम्मेदारी को रेखांकित करना है।


अन्य पोस्ट