महासमुन्द

अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध पर ग्राम सभा में लगी मुहर
12-Aug-2025 7:11 PM
अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध पर ग्राम सभा में लगी मुहर

15 अगस्त से होगा लागू, अवहेलना पर लगेगा मोटा जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 12 अगस्त। नगर से करीब  तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सरकड़ा सरपंच प्रियंका अमित सिन्हा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की आवश्यक बैठक में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध पर मुहर लगाई गई है। बैठक में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध से ग्रामवासियों में खुशी की लहर भी देखी गई।  अवैध शराब के विक्रय पर 15 अगस्त यानी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर से प्रतिबंध हेतु पिथौरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ग्राम पंचायत सरकड़ा की सरपंच प्रियंका अमित सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़ ’को बताया कि अवैध शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। छोटे-छोटे बच्चे शराब पीना सीख रहे हैं। आये दिन गाँव में लड़ाई झगड़ा गाली गलौज से पारा मोहल्ला में गुजरना मुश्किल हो गया है।  श्रीमती सिन्हा ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार ग्राम सरकड़ा में अवैध शराब विक्रय करते पाए जाने पर अवैध शराब विक्रय करने वालों को 51000 रुपये ग्राम में देय होगा, उसी राशि से अवैध शराब विक्रय की जानकारी देने वालों को 21000 देय होगा, वहीं 30000 को 15000 रुपए ग्राम फंड में एवं 15000 रु. ग्राम पंचायत के आकस्मिक फंड में रखा जाएगा । साथ ही ग्राम सरकड़ा में शराब के नशे में कोई भी व्यक्ति द्वारा गली मोहल्ले में दंगा फसाद करते पाए जाने पर ग्राम सभा को 21000 देय होगा । उसी राशि से दंगा फसाद की  जानकारी दिए जाने वाले को 11000 देय होगा एवं 10000 की राशि को  5000 ग्राम समिति फंड में एवं 5000 रु. ग्राम पंचायत आकस्मिक फंड में रखे जाने का प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है ।

ग्राम सभा के उक्त बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सीताराम सिन्हा , संरक्षक लोकप्रकाश डड़सेना, पुरान सिंह ठाकुर ,प्रमुख मागदर्शक पुनीत सिन्हा , कोषाध्यक्ष चैतराम सिन्हा , सरपंच पतिनिधि अमित सिन्हा, सचिव सुखसागर जगत, समिति के सदस्यों में प्रमुख रूप से गौतम साहू,  कलार समाज के अध्यक्ष जगदीश सिन्हा , कैलाश सिन्हा, गजानंद निषाद , भूषण सिन्हा, संजय सिन्हा, मन्नू लाल डड़सेना , हिरेश देवदास ,धनत सिन्हा, नरेश ठाकुर, परमानन्द ठाकुर,  नागेश डड़सेना, सोनु ठाकुर, भगवती सिन्हा , मुनीम सिन्हा , नरेश निषाद ,परमेश्वर डड़सेना ,महेश पटेल, आशिष सिन्हा,  रामकुमार डड़सेना ,आनन्द राम सिन्हा , फिऱ पटेल ,रामायण डड़सेना , जयंती पटेल, कुन्ती सिन्हा, पलक भट्ट, रेवती भट्ट, कमला डड़सेना, हीराबाई ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट