महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12अगस्त। देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सोमवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गत वर्ष विद्यालय में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड से अतिथियों ने सम्मानित किया।
मुख्यअतिथि बसंत लुनिया ने छात्र संघ के अध्यक्ष पूजा ठाकुर को बैच पहनाकर छात्र संघ के पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ के शेष पदाधिकारियों को शपथ, अन्य अतिथियों के करकमलों से दिलाई।श्री लुनिया ने कहा कि शपथ ग्रहण का उद्देश्य प्रत्येक छात्रों को अपने कर्तव्य का पालन पूरी लगन, ईमानदारी से करना है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए छात्र संघ का गठन किया गया। छात्रों को अनुशासन नेतृत्व और छात्र संघ के उत्तरदायित्वों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया और छात्रों के नेतृत्व और समाज सेवा के अनुभव साझा किया गया।
प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने - अपने पट की गरिमा को ध्यान में रखते दाए उनके देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सोमवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गत वर्ष विद्यालय में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड से अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मनीष शर्मा, भीखम जैन, बृज बिहारी साहू, माधव राव टाकसाले, ब्लॉक अध्यक्ष, आर. के. तिवारी प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर, राकेश श्रीवास्तव ऐम विद्या मंदिर, रामकुमार साहू स्काउट गाइड, बी. एन. गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।-अध्यक्ष शशि प्रभा थिटे ने छात्र संघ के महत्व और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए सबको विद्यालय के विकास में योगदान देने कहा। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा, विद्यालय में अनुशासन और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए आव्हान किया।