महासमुन्द

राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद की दिव्या रंगारी होंगी शामिल
11-Aug-2025 3:19 PM
राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में  महासमुंद की दिव्या रंगारी होंगी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11अगस्त। फिबा अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप का आयोजन मलेशिया में 14 से 20 सितंबर तक होगा। इसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अगस्त से 12 सितंबर तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित किया। इसमें भारतीय अंडर 16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम शामिल होंगी। इसमें महासमुंद की दिव्या रंगारी शामिल होंगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ से एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होने आज चेन्नई के लिए रवाना हुई। एशिया कप साबा क्वालिफायर चैंपियनशिप मालदीप में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता साऊथ एशियन जोन की टीम का चयन के लिए अंडर 16 एशिया कप साबा क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 जून तक मालदीप में आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम में महासमुंद छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट