महासमुन्द

50 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
07-Aug-2025 4:17 PM
50 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

महासमुंद, 7अगस्त। बसना क्षेत्र के ग्राम सिरको में ग्रामीणों की सूचना पर आबकारी विभाग ने कार में 25 लीटर अवैध शराब ले जा रहे भोजराज मिरी और आलेख अजगले को पकड़ा। महिला पुष्पांजलि तांडी को शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और 25 लीटर अवैध शराब जब्त किया।

इसी कड़ी में पिताईपाली में आरोपी ईश्वर से 15 लीटर व सरायपाली में रविलाल से 10 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, मिर्जा जफर बेग, राजकिशोर पांडे, व महिला गार्ड ओमलता नेताम शामिल रहे। ग्रामीणों व पंच.सरपंच के सहयोग से कुल 50 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई।


अन्य पोस्ट