महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अगस्त। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी प्रत्येक भर्ती परीक्षा के पूर्व प्रारंभ से ही मेगा टेस्ट सीरीज आयोजन के तहत आगामी आरक्षक भर्ती परीक्षा जो 14सितंबर 2025 को होनी है, आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 4 मेगा टेस्ट सीरीज नवकिरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय महासमुंद द्वारा लिया जाएगा। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 04 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा।
जारी विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हु टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 04 टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। आरक्षक भर्ती परीक्षा के 04 टेस्ट सीरीज क्रमश: 17 अगस्त रविवार को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .01, 24अग्सत दिन रविवारको संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .02, 31अगस्त दिन रविवार को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .03 तथा 7सितंबर रविवारद्ध को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .04 का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि नवकिरण अकादमी में फाउंडेशन कोर्स की नई बैच की क्लासेस 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। नवकिरण अकादमी में शिक्षक भर्ती, आरक्षक भर्ती,पटवारी भर्ती, आर आई, सहायक ग्रेड 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एसएससी संयुक्त भर्ती परीक्षा, रेलवे ग्रुप डी आदि प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए फ ाउंडेशन कोर्स की नई बैच 1 अगस्त 2025 से कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। नई बैच की क्लासेस 1 अगस्त 2025 से प्रात:कालीन सुबह 07 बजे से 10 बजे तक एवं सायंकालीन में शाम 04 से 07 बजे तक क्लास संचालित हो रही है। चूंकि सीमित सीट उपलब्ध है। अत: कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
श्री साव ने आगे बताया टेस्ट सीरीज दिलाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 14अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थियों द्वारा जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडियम परिसर में आकर संपर्क कर सकते हंै।