महासमुन्द
महासमुंद, 6 अगस्त। अधोसरंचना मद से करीब 68 लाख रुपए की लागत से ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण पेवर ब्लॉक कार्य एवं चौपाटी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। विशेष अतिथि में कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने की। इसके अलावा भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता संदीप घोष,हरवंश सिंह नानू भाई,पवन पटेल, भाऊराम साहू, माखन पटेल,शुभ्रा मनीष शर्मा, जरीना हफीज कुरैशी, सीता डोंडेकर, पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, भारती चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु, धनेंद्र चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, जयकुमार देवांगन, सूरज नायक, जितेंद्र ध्रुव, राहुल आंवड़े, नीरज चंद्राकर, मुन्ना देवार उपस्थित थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को मंच में फूल माला से अभिनंदन कर अनुज्ञा एवं स्वीकृति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इसमें शहर के वार्ड क्रमांक 22 के सबसे अधिक 18 हितग्राही शामिल हैं। इसके लिए वार्ड पार्षद चंद्रशेखर बेलदार का भी अभिनंदन किया गया।