महासमुन्द

निराश्रित पेंशनरों का सत्यापन
06-Aug-2025 7:00 PM
निराश्रित पेंशनरों का सत्यापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 अगस्त। महासमुंद नगर पालिका में निराश्रित पेंशनरों का सत्यापन किया जा रहा है। यह सत्यापन यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही पेंशन मिले।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बताया है कि शासन के निर्देश के तहत नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत उन सभी हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है जिसे सरकार निराश्रित पेंशन योजना के तहत, वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जैसे वृद्ध, विधवा या विकलांग आदि। इस योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिएए सरकार नियमित रूप से लाभार्थियों का सत्यापन करती है।

सत्यापन प्रक्रिया में यह जांचा जाता है कि क्या लाभार्थी अभी भी योजना के लिए पात्र है, उसका नाम सूची में सही है, और क्या उसे पहले से ही कोई अन्य पेंशन तो नहीं मिल रहा। श्री साहू ने सभी निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों को सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है ताकि पेंशन जारी रहे।


अन्य पोस्ट