महासमुन्द

गांव के चारागाह-मुक्तिधाम की जमीन उद्योग को देने का विरोध, जनदर्शन पहुंचे ग्रामीण
06-Aug-2025 4:25 PM
गांव के चारागाह-मुक्तिधाम की जमीन उद्योग को देने का विरोध, जनदर्शन पहुंचे ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 अगस्त। बिरकोनी के ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि मुक्तिधाम और चारागाह की भूमि उद्योग को देने के लिए तहसीलदार रायपुर द्वारा इश्तहार का प्रकाशन कर अनापत्ति मांगा जा रहा है, तो वे आक्रोशित हो गए और विरोध करने कल कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। इसके पूर्व ग्रामीणों ने सोमवार को भी तहसीलदार के पास पहुंचकर आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

 मंगलवार को कलेक्टर को बताया कि औद्योगिक केंद्र बिरकोनी से लगी करीब 3.48 हेक्टेयर जमीन को एक उद्योग के विस्तार के लिए दिए जाने की कोशिशें हो रही हैं और इसके लिए तहसीलदार ने इश्तहार भी छपवाया है। किसी गांव की चारागाह और मुक्तिधाम की जमीन तो कैसे किसी उद्योग को दी जा सकती है? इस पर कलेक्टर ने जांच कार्रवाई की बात कही है।

कलेक्टर से मुलाकात करने वालों में बिरकोनी सरपंच चंदन चंद्राकर, उप सरपंच गिरीश चंद्राकर, पवन साहू, सुनीता मांडे, कमला साहू, सावित्री पटेल, डेरहीन बाई ध्रुव, दीप कुमार चंद्राकर,लोकेश्वरी यादव, संतोषी निषाद, लक्ष्मी पटेल, केशर साहू, भुनेश्वरी साहू, हेमराज चंद्राकर, फागुलाल साहू, नेहा साहू, तुकेश साहू, महावीर निषाद, देवकी बाई साहू, डोलू साहू, बहुर महिलांग, रवि चंद्राकर आदि शामिल हैं।


अन्य पोस्ट