महासमुन्द

विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
04-Aug-2025 2:41 PM
विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  पिथौरा, 4 अगस्त। समीप के ग्राम बोडऱी दादर स्थित शासकीय उ.मा. विद्यालय प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मिलकर हाई स्कूल मैदान में करीब दो सौ फलदार सहित छायादार, औषधि पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य पारस सांखला विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर, सदस्यगण नारायण चन्द्राकर, कार्तिक राम चक्रधारी, मूलचन्द साहू, बरसाती लाल साहू,पवन बया, प्राचार्य लालजी साहू, शिक्षकगण सबेसराम दीवान, प्रियंका दुबे, प्रियंका चन्द्राकर, राकेश साहू, छाया गिलहरे,कावेरी साहू,रामकुमार सिन्हा,भृत्य दुर्गेश कमार सहित सभी  विद्यार्थी उपस्थित थे।   शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय वन परिक्षेत्राधिकारी से मांग की कि  वे शासन के योजना के तहत ग्राम पंचायत बोडऱीदादर में सैकड़ों एकड खाली पड़े शासकीय भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाए, ताकि उजड़े वन में पुन: प्राकृतिक सुन्दरता कायम हो सके।


अन्य पोस्ट