महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 4 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक हुए। स्थानीय वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने बताया कि लोकमान्य तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को ब्रिटिश भारत में वर्तमान महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी जिले के एक गाँव चिखली में हुआ था और 1 अगस्त 1920 को मुंबई में उनकी मृत्यु हुई। वे आधुनिक कॉलेज शिक्षा पाने वाली पहली भारतीय पीढ़ी के लोगों में से एक थे।
उन्होंने कुछ समय तक स्कूल और कॉलेजों में गणित पढ़ाया। वे अंग्रेजी शिक्षा के घोर आलोचक थे और मानते थे कि यह भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है। लोकमान्य तिलक ने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान ‘पूर्ण स्वराज‘ की मांग उठाई। उन्होंने जनजागृति का कार्यक्रम पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में गणेश उत्सव तथा शिवाजी उत्सव सप्ताह भर मनाना प्रारंभ किया। इन त्योहारों के माध्यम से जनता में देशप्रेम और अंग्रेजों के अन्यायों के विरुद्ध संघर्ष का साहस भरा गया।उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित कर तैयार की। इन्हें एक महान व्यक्ति के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दीवान, नंदू राजपूत कोषाध्यक्ष, राजू सिंन्हा पार्षद, हराधन साहू, गंगाधर बरिहा सेक्टर प्रभारी, देवसिंह दीवान महामंत्री, थानु राम डड़सेना सहित उपस्थित थे।
आभार प्रदर्शन फिरोज खान उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।