महासमुन्द

प्रो. एम. एल.नायक का विज्ञान सभा ने किया सम्मान
04-Aug-2025 2:31 PM
प्रो. एम. एल.नायक का विज्ञान सभा ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 4 अगस्त। सावित्री बाई फुले एजुकेशनल एकेडमी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के प्रेस सचिव व पिथौरा इकाई के सचिव हेमन्त खुटे ने मोमेंटो भेंट कर प्रो.एम.एल.नायक का सम्मान किया। इस अवसर पर साथ में एफ ए नंद,  डॉ वाय के सोना, मेजर डॉ एच के एस गजेंद्र व दिनेश कुमार है।

हेमन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रो. एम एल नायक छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संरक्षक तथा देश के ख्यातनाम टैक्सोनोमिस्ट  हैं।  इनके द्वारा खोजे गए नवीन प्रजाति  पीपल वृक्ष का नामकरण इनके ही नाम पर  फाइकस नायकी किए जाने के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए  सम्मान किया गया।  श्री नायक की इस अदभुत उपलब्धि से देश - प्रदेश गौरवान्वित हुआ है  हेमंत ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा 25 सालों से लगातार प्रदेश व प्रदेश से बाहर ओषधीय पौधों की खोज यात्रा कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है। प्रो. एम एल नायक के मार्गदर्शन में देवपुर व हरिशंकर में भी ओषधीय पौधों की खोज यात्रा की जा चुकी है।


अन्य पोस्ट