महासमुन्द

गांजा तस्करी के दो मामले, फरार 3 आरोपी गिरफ्तार
03-Aug-2025 3:22 PM
गांजा तस्करी के दो मामले, फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अगस्त। गांजा तस्करी के 3 फरार अन्तरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर साल 2021-2022 में 2 प्रकरणों में कुल 125 किलो ग्राम गांजा तस्करी का आरोप था। गांजे के साथ बोलेरो वाहन पहले ही जब्त कर कार्रवाई की गई थी।

          पुलिस के मुताबिक थाना सिंघोड़ा के धारा 20-ख नारकोटिक्स एक्ट के फरार आरोपियों द्वारा बोलेरो वाहन 100 किलोग्राम गांजा परिवहन करते पाये जाने से अपने गाडी को चेक पोस्ट खम्हारपाली के पास छोडक़र भाग गये थे। पुलिस की टीम ने आरोपी की पतासाजी कर मध्यप्रदेश में जाकर पकड़ा है।

इनमें पाल सिंह राजपूत मप्र तथा पुखराज सिंह राजपूत मप्र शामिल हैं। दोनों को कल नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्रवाई के  बाद न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

फोटो-6 ए

एक अन्य मामले में एक बगैर नंबर प्लेट ग्रे कलर की सेंट्रो कार से 25 किलोग्राम गांजा ले जाने वाले एक अन्य फरार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एनएच 53 रोड श्याम ढाबा ग्राम गनियारीपाली के पास वाहन छोडक़र फरार हो गये थे।

 पुलिस की टीम के ने उक्त फरार आरोपी की मध्यप्रदेश में जाकर पतासाजी की और पकड़ा। इनमें मनोज कुमार मेहरा मप्र. शामिल हैं।)


अन्य पोस्ट