महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त। शनिवार को ग्राम मचेवा में सीसी रोड का भूमिपूजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। विधायक श्री सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अब उक्त स्थान में सीसी रोड बनेगा और ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सडक़, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। लोगों को साफ पानी मिले, सभी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था हो और हर ग्राम तक पक्की सडक़ हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांवों में आवश्यकतानुसार रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, अग्रज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, पवन पटेल, जनपद सभापति महेंद्र सुकदेव साहू, ग्राम सरपंच प्रमिला ध्रुव, उपसरपंच जितेंद्र साहू, संजय ध्रुव, अभिषेक पांडे, शरद राव, दीपांशी देवांगन, शिव साहू, कृष्णा बाई साहू, राजेश साहू, विष्णु प्रसाद, नीलम निर्मलकर, चित्ररेखा विश्वकर्मा, दिलीप साहू, देवानंद ध्रुव, कन्हैया लेवई, विमला कोसरे, द्रोपती कोसरे सहित अन्य उपस्थित थे।