महासमुन्द
रुद्राभिषेक व हवन पूजन में विधायक मोतीलाल हुए शामिल
03-Aug-2025 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 अगस्त। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में गुरुवार को रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल हुए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी सपत्नीक रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण हवन पूजन में शामिल होने के लिए पूजा स्थल पहुंचे थे। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा प्रकाश शर्मा, संदीप घोष, मनीष शर्मा सहित अन्य नेतागण व श्रद्धालु उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे