महासमुन्द

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगी हल्ला बोल आंदोलन
02-Aug-2025 7:09 PM
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगी हल्ला बोल आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अगस्त। महंगाई भत्ता सहित प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करेंगे। तत्संबंध में प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं फेडरेशन के संगठन मंत्री रोहित तिवारी एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक आलोक जाधव द्वारा वन विभाग रेस्ट हाऊस में आवश्यक बैठक आहुत कर आवश्यक जानकारियां दी गई एवं सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुये कहा कि महंगाई भत्ता जैसे जायज हक के लिये कर्मचारी अधिकारियों को आंदोलन के लिये सडक पर उतरना पड़ रहा है जो कि अत्यंत केद का विषय है।

 इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य प्रमोद तिवारी, रामकुमार चंद्राकर, कमलेश ध्रुव, अशोक गिरि गोस्वामी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से दिलीप तिवारी प्रदेश तृतीय वर्ग से अनिल कोसरिया,शिक्षक संघ से राजेश शर्मा, स्वास्थ्य मैदानी कार्यकर्ता संघ से दीपक तिवारी, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ से चिन्ताराम साहू सहायक शिक्षक फेडरेशन से सिराज बक्स, ईश्वर चंद्राकर, अजाक्स से एमएल ध्रुव ने शासन,वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल नारयाण यादव, तृतीय वर्ग से मुकेश नामदेव, तृप्ति साहू, मौसमी सनकर, रामकुमार साहू, बलराम ध्रुव, शिव कुमार साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद्राकर व आभार प्रदर्शन कमल नारायण यादव व मुकेश नामदेव ने किया।


अन्य पोस्ट