महासमुन्द

स्कूल में तुलसीदास जयंती मनाई
02-Aug-2025 6:44 PM
 स्कूल में तुलसीदास जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अगस्त। गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में संत तुलसीदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाकवि तुलसीदास जी की जीवनगाथा कक्षा आठवीं की आस्था चंद्राकर एवं कक्षा छठवीं के अंकित प्रधान द्वारा प्रस्तुत की गई। पुष्पा चंद्राकर ने बहुत ही सुन्दर ढंग से संत कवि तुलसीदास जी की जीवनी पर जानकारी दी। इसी क्रम में तुलसीदास की जीवनी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें रुद्रप्रताप, मानसी एवं पाखी ने जीत हासिल की।


अन्य पोस्ट