महासमुन्द
महासमुंद,1अगस्त। बसना थाना क्षेत्र में एक किसान के घर से 16 बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लमकेनी के शोभन सिदार ने थाने में शिकायत कर बताया कि 29 जुलाई की रात को एक से दो बजे के बीच अज्ञात चोर ने घर से कुल 16 बकरियां जिनमें 9 बकरा और 3 बकरियां शामिल थीं, चुरा लीं।
शातिर चोरों ने रात में घर में घुस चोरी को अंजाम देने के बाद शिकायतकर्ता और उनके पड़ोसियों के घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि वह पकड़ में न आ सके।
चोरी हुई बकरियों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। चोरों की पहचान के लिए पास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के पड़ोसी गांवों में भी पूछताछ की जा रही है। आज दोपहर करीब 12 बजे समाचार लिखते तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।