महासमुन्द

स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में गाड़ी लोडिंग से पहले चावल की बोरियों पर पानी डालकर वजन बढ़ाई जा रही थी...
01-Aug-2025 4:25 PM
स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में गाड़ी लोडिंग से पहले चावल की बोरियों पर पानी डालकर वजन बढ़ाई जा रही थी...

कर्मचारी ने शिकायत कर जांच कार्रवाई की मांग की तो नौकरी से हाथ धोना पड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 अगस्त। स्टेट वेयर हाउस के गोदाम में लाखों टन चावल के ऊचे-ऊंचे स्टेकों पर गाड़ी लोडिंग के 2 दिन पूर्व पानी डालकर चावल का वजन बढ़ाया जाता है। सूत्रों के अनुसार ऐसा काम अधिकारियों की सहमति पर होता है, लेकिन चावल चावल नहीं रहा जाता बल्कि रगडऩे से आटा बन जाता है, चावल की गुणवत्ता खराब हो जाती है। गीला होने के कारण उंगली से दबा भर देने से चावल के दाना चूरा में तब्दील हो रहा है। इसकी शिकायत एक दैवेभो कर्मचारी ने की तो उनकी शिकायत पर कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टा उन्हें नौकरी से निकाल दी गई है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वेयर हाउस में पदस्थ दैवेभो कर्मचारी छिरौद कुमार चौहान ने चावल के स्टेक पर पानी डालने से मना किया और इसे अनैतिक काम बताते हुए इसका प्रतिकार किया, लेकिन वेयर हाउस प्रबंधक नहीं माने। तब छिरौद कुमार प्रधान ने ई-मेल भेजकर वेयर हाउस में चल रहे कारनामों की शिकायत ऊपर के अधिकारियों से की। चौहान ने यह शिकायत 22 जुलाई 25 को की थी, लेकिन शिकायत की जांच तो नहीं कराई गई, उल्टे दूसरे ही दिन 23 जुलाई को उसे नौकरी से पृथक करने का आदेश दिया गया।

स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के एमडी को भेजी शिकायत में बताया गया है कि वेयर हाउस के गोदामों में संग्रहित चावल के स्टेकों पर रेक लोडिंग के एक दिन पूर्व शाम या रात को शाखा प्रबंधक द्वारा पानी डलवाया जाता है, जिससे चावल की गुणवत्ता नष्ट हो रही है। इसके अलावा आर्थिक लाभ लेकर नमी युक्त चावल भी जमा करा लिया जाता है। इस दफ्तर में चावल की अफरा-तफरी की जाती है, जिसमें स्टाफ  के कई लोग शामिल हैं।

प्रार्थी ने शिकायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इस मामले में न जांच हुई और न कार्रवाई। उल्टे दूसरे ही दिन छिरौद कुमार चौहान को नौकरी से हटाने का आदेश थमा दिया गया।

वेयर हाउस और चावल कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चावल की बोरियों पर पानी का छिडक़ाव करने से 100 किलो वाली बोरी का वजन कम से कम 2 किलो तक बढ़ सकता है। अत: समझा जा सकता है कि चावल की बोरियों के स्टेकों पर पानी बहाने से चावल का वजन बढक़र कितना हो जाता होगा।

बढ़ी हुई मात्रा का समायोजन कहीं शार्टेज दूर करने के लिए तो नहीं किया जाता? जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि शार्टेज के क्या कारण है? जिसे दूर करने के लिए पानी डालकर चावल का वजन बढ़ाने का खेल जारी है। बाद में यही गीला और घटिया चावल कहीं और खपा दिया जाता है।

इन सवालों के जवाब में स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के नोडल अधिकारी श्री अहिरवार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल वे यह भी नहीं बता पाएंगे कि बसना के 7-8 गोदामों में से कौन से गोदाम में एफसीआई का और कौन से गोदाम में नान का चावल रखा हुआ है। वे बाद में ही इस बारे में बता पाएंगे।

शिकायत की जानकारी अब तक मुझे नहीं है-चंदूलाल

 गुुरुवार को स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंसद चंदूलाल साहू एक कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले में कहा कि शिकायत की जानकारी अब तक मुझे नहीं है। यदि शिकायत हुई है तो उस शिकायत की जांच होगी और जांच में शिकायत सही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। मैं पता करता हूं।


अन्य पोस्ट