महासमुन्द

जब्तशुदा रेत की होगी नीलामी, बोली की प्रक्रिया 7 से
01-Aug-2025 4:02 PM
जब्तशुदा रेत की होगी नीलामी, बोली की प्रक्रिया 7 से

महासमुंद,1अगस्त। कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा महासमुंद द्वारा तहसील महासमुंद अंतर्गत ग्राम बरबसपुर, घोड़ारी, बडग़ांव एवं बिरकोनी स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्तशुदा रेत को बोली के माध्यम से नीलामी की जाएगी।  इस संबंध में खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया में पात्र एवं इच्छुक बोलीदार भाग ले सकते हैं। नीलामी के लिए बोली जमा करने की प्रारंभिक तिथि 7 अगस्त है तथा अंतिम तिथि 11 अगस्त  निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को खोलने की कार्रवाई  13 को प्रात: 11 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा जानकारी जिले की वेबसाइट अथवा कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा, महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।


अन्य पोस्ट