महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1अगस्त। महासमुंद पत्रकार परिवार की महिला सदस्यों द्वारा गुरुवार को प्रथम सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़, पास इन पास खेल स्पर्धा भी हुई। पास इन पास गेम्स में इंदिरा महंती ने प्रथम तथा लक्ष्मी चंद्राकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कुर्सी दौड़ स्पर्धा में तारा महंती ने प्रथम, शोभा शर्मा ने दूसरा स्थाम प्राप्त किया। सभी महिलाओं के बीच से सोलह श्रृंगार करके पहुंची अमृता साहू और स्मिता डफले को सर्व सम्मति से सावन सुंदरी चुना गया।
पास इन पास गेम्स के विजेताओं को शोभा शर्मा तथा कुर्सी दौड़ के विजेताओं को स्मिता डफले के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं सावन सुंदरी चुनी गई दोनों महिलाओं को किरण पवार ने सम्मानित किया। सावन झूले का आनंद लेते हुए सभी ने हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर फोटो खिंचवाए। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अपना औपचारिक परिचय दिया। इसके बाद कार्यक्रम की प्रस्तावना राखी सोनी ने प्रस्तुत किया।
आकांक्षा दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी। पश्चात खेल स्पर्धा शुरू हुई। सभी महिलाएं कार्यक्रम में हरी चूडिय़ों के हरे रंग की साड़ी पहन, श्रृंंंगार करके कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान शोभा शर्मा, किरण पवार, स्मिता डफले,जानकी साहू, इंदिरा महंती,लक्ष्मी चंद्राकर, डाली चौधरी, रानी सोनी, अमृता साोनी, सारिका, प्रज्ञा चौहान, आकांक्षा दुबे, रूपा पांडेय, हर्षा हिशिकर, तारा महंती, अनिता यादव, तथा उत्तरा विदानी उपस्थित थीं।
इस दौरान महिलाओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत करने के बाद अपनी बात रखते कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े परिवार की महिलाओं के बीच एकता और सद्भाव की जरूरत है।
हालांकि सबके हिस्से में अपने-अपने सुख-और दु:ख हैं लेकिन एक दूसरे के साथ बांटकर सुख को ज्यादा और दु:ख को कम कर सकते हैं। इस तरह एक साथ बैठकर आपस में चर्चा कर बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।
कार्यक्रम का संचालन उत्तरा विदानी ने तथा आभार व्यक्त आकांक्षा दुबे ने किया।