महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद की सचिव आफ रीन बानो ने कल समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय तथा आशा मनोविकास केन्द्र का निरीक्षण किया।
प्रबंध कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव आफ रीन बानों ने बागबाहरा रोड संजय कानन के पास शासकीय बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय तथा नयापारा स्थित शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र घरौंदा पहुंचकर उपस्थित दिव्यांग बच्चों के हालचाल जाना तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में परख की। साथ दिव्यांग बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन गुणवत्ता, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तापूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र घरौंदा में उपस्थित दिव्यांगजनों से मुलाकात कर क्रीडा, मनोरंजन के साधन तथा सुविधाओं का भी जायजा लिया। दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ.-सफ ाई, भोजन एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सचिव आफरीन बानों द्वारा विशेष रूप से शासकीय बहु दिव्यांग आवासीय विद्यालय तथा घरौदा में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावनात्मक रूप से जुडक़र उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए।